उत्तराखंड में पाैड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।
Trending
दो दशक पुराने ‘जेनी प्रकरण’ पर दून पुलिस का एक्शन: महिला सीओ को सौंपी गई जांच, डीएनए टेस्ट और न्याय की नई मांग
उत्तराखंड की सियासत में 23 साल बाद फिर सुलगा 'जेनी कांड': पीड़िता ने लगाए पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप
जेल में मनेगी साहू की दीवाली: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल झांसी से गिरफ्तार, खुला 50 मुकदमों का काला चिट्ठी
दीपों की रोशनी में नहला बाबा केदार का दरबार: 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, भैरवनाथ के कपाट हुए शीतकाल के लिए बंद
उत्तराखंड के युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर: लोअर पीसीएस के 54 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, बेटियों का परचम भी बुलंद
उत्तराखंड पुलिस के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक कीर्तिमान: राष्ट्रपति पुलिस निशान से हुई अलंकृत, देश का 16वां राज्य बनी देवभूमि
उत्तराखंड विस चुनाव के लिए चुनाव आयोग का 'मेगा प्लान': 130 बूथों की कमान संभालेंगी महिलाएं, बनेंगे 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन
देवभूमि से अमित शाह का जोरदार शंखनाद: 'राहुल बाबा तक पहुंचनी चाहिए आवाज,उत्तराखंड में बनेगी बीजेपी की हैट्रिक सरकार