यूं तो सोशल मीडिया पर हर रोज अजीबो-गरीब मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर जहां लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे, वहीं नसीहत भी दे रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसी शादी की तस्वीर सामने आई, जिसे देख लोग कहने लगे कि ये शादी हो रही या मजाक। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें यह देखा जा सकता है कि मंडप में बैठे पंडित जी शादी की रस्मों का मंत्र पढ़ रहे हैं। वहीं, दूल्हे राजा का पूरा ध्यान लूडो खेलने में लगा हुआ है। तस्वीर देख यह साफतौर पर कहा जा सकता है कि यह खेल शादी के मंडप में खेला जा रहा है। एक तरफ जहां शादी के रस्मों को निभाया जा रहा, वहीं, दूसरी तरफ दूल्हा लूडो खेलने में मस्त है। उसका पूरा ध्यान अपनी पीली गोटी पर है। जिसके साथ वह अपनी चाल चल रहा है। इसी दौरान दूल्हे राजा की तस्वीर किसी व्यक्ति ने खींच ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रही है।
वायरल हो रही इस तस्वीर को देख इंटरनेट की जनता भड़क गई और कमेंट कर दूल्हे और उसके परिजनों को खरी-खोटी सुनाने लगी। लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा - क्या मजाक चल रहा है। शादी हो रही या फिर लूडो खेला जा रहा। कुछ लोगों ने तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए मजेदार कमेंट भी किए हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा - शादी तो होती रहेगी लेकिन लूडो बहुत जरूरी है। इस तस्वीर को सोशल साइट एक्स पर @Muskan_nnn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है - भाई की अपनी प्राथमिकताएं हैं। तस्वीर के शेयर किए जाने के बाद इसे अब तक 462.2k व्यूज और 10 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।
Trending
उत्तराखंड पुलिस के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक कीर्तिमान: राष्ट्रपति पुलिस निशान से हुई अलंकृत, देश का 16वां राज्य बनी देवभूमि
उत्तराखंड विस चुनाव के लिए चुनाव आयोग का 'मेगा प्लान': 130 बूथों की कमान संभालेंगी महिलाएं, बनेंगे 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन
देवभूमि से अमित शाह का जोरदार शंखनाद: 'राहुल बाबा तक पहुंचनी चाहिए आवाज,उत्तराखंड में बनेगी बीजेपी की हैट्रिक सरकार
उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों पर सीएम धामी की मुहर: लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को 'लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान
राज्य स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी ₹1500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात
39वें राष्ट्रीय खेल: पदक तालिका के शीर्ष पांच में जगह बनाने की तैयारी में उत्तराखंड, 22 प्रमुख खेल विधाओं पर रहेगा विशेष फोकस
उत्तराखंड बाल वीरता पुरस्कार: भालू से भिड़े, नदी में कूदे और जान बचाई,गृहमंत्री अमित शाह और सीएम धामी ने प्रदेश के 6 नन्हें जांबाजों को किया सम्मानित
उत्तराखंड में त्योहारों से पहले 10 लाख परिवारों के खिले चेहरे! सीएम धामी ने डीबीटी से हस्तांतरित किए ₹148.18 करोड़
हद है! इधर चल रही थी ‘सात फेरों’ की तैयारी! उधर ‘लूड़ो’ खेलने में मस्त था ‘दूल्हा’, जानें सोशल मीडिया पर तस्वीर देख क्यों भड़के लोग?
- by Admin
- Nov 30, 2024