देहरादून। राजधानी देहरादून में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा मोहब्बेवाला क्षेत्र में हुआ, जहां सीमेंट से लदा 16 टायर वाला बड़ा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान पास से गुजर रही एक बाइक भी ट्रक की चपेट में आ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीमेंट से भरा ट्रक सड़क पर अचानक अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते पलट गया। ट्रक के पलटने के दौरान वहां से गुजर रही बाइक उसकी चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। वहीं, दो अन्य लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि ट्रक किस वजह से अनियंत्रित होकर पलटा। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात व्यवस्था सामान्य कराने की कार्रवाई की। मामले में विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।
Trending
ज्योलीकोट कांड: दूषित पानी से मौतों पर धामी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा चाबुक, 6 बड़े अधिकारी निलंबित
डोभाल पर टिप्पणी से गरमाई उत्तराखंड की सियासत, सीएम धामी बोले- यह देवभूमि के गौरव का अपमान
देश का ‘रोपवे हब’ बनेगा उत्तराखंड: 160 किमी लंबे 51 प्रोजेक्ट्स से बदलेगी पहाड़ों की तस्वीर, धामी सरकार का मेगा प्लान तैयार
कर्णप्रयाग पहुंचीं मंत्री रेखा आर्य: चमोली के 1078 आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 अक्तूबर से चलेगा ‘आंगन का मिलन
जनता की समस्या शासन में नहीं अटके, धामी ने अफसरों को दिया समाधान का मंत्र,1905 से ‘जन-जन के द्वार’ तक बढ़ा फोकस
कागजी नहीं,धरातल पर मिले समाधान: मुख्य सेवक सदन में बोले सीएम धामी-जनसमस्याओं के निस्तारण में कोताही बर्दाश्त नहीं
मजबूत गांव से ही समृद्ध बनेगा उत्तराखंड': सहकारिता प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ
उत्तराखंड: विदाई से पहले पहाड़ों में तेवर दिखाएगा मानसून,अगले एक हफ्ते कई जिलों में बारिश के आसार